फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर भाई-बहन को लूटा

Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मंगुरा पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाई-बहन को तमंचा सटाकर नगदी, जेवर समेत करीब 50 हजार का माल लूट लिया। बचाव में दौड़े एक व्यक्ति के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश चोरी का सामान लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पकड़े गए दो बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार देर शाम बस्ती जनपद के लखना गांव निवासी नीरज पांडेय पत्नी गुड्डू मिश्र भाई वरुण कुमार के साथ बाइक से परसपुर थाना क्षेत्र के सुसुंडा गांव में रिश्तेदार विजय कुमार पांडेय के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

वरुण ने बताया जैसे ही वे मंगुरा बाजार से चन्द कदम आगे मौहारी के पास पहुंचे, पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी में साइड मार कर गिरा दिया और तमंचा तान कर उसकी बहन नीरज की जंजीर, झुमकी, अंगूठी, बिछिया, एटीएम कार्ड और पांच हजार नगदी छीन लिए। इतनी ही देर में रंगड़गंज निवासी रामकुमार पांडेय पुत्र चन्द्रभान पहुंच गये।
विज्ञापन


रामकुमार ने बताया कि बदमाशों ने तमंचा सटाकर उन्हें गोली मारने की कोशिश की, लेकिन हाथ से तमंचे को पकड़ लिया इसलिए बदमाश गोली नहीं चला सके। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचे के बट से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये और लूट में शामिल तीन बदमाशों में दो को पकड़ लिया, जबकि लूट का माल लेकर एक बदमाश भाग निकला। ग्रामीणों ने एक बदमाश को मंगुरा पुलिस चौकी पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरे बदमाश को परसपुर थाना पुलिस को सौंप दिया।

घटना उमरी व परसपुर थाने के बीच हुई। सुसंडा गांव के लोगों ने जिस बदमाश को पकड़ा, उसे परसपुर पुलिस ले गई, लेकिन जिस बदमाश को मंगुरा बाजार चौकी पुलिस के हवाले किया गया, उसे उमरी बेगमगंज की पुलिस लेकर चली गई।

उमरी थानाध्यक्ष उमेश बाजपेयी ने बताया कि बदमाश को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही तीसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल परसपुर थाना क्षेत्र का है। दूसरे बदमाश से भी पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें