फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी की हत्या, फेंका शव

Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सहायिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के तरबगंज-मंडईया मार्ग पर चौबेपुर बाजार में रविवार की रात बदमाशों ने एक व्यवसायी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और शव पुलिया के पास सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में व्यवसायी के भतीजे ने तरबगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्याराें की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के मजरा लोनियन पुरवा के रहने वाले मिठाईलाल चौहान ने बताया कि उसके चाचा ननकऊ चौहान (45) तरबगंज-मंडईया मार्ग पर स्थित चौबेपुर बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

मिठाईलाल के मुताबिक रविवार की सुबह उसके चाचा दुकान पर गए थे। इसी बीच देर रात बदमाशों ने ननकऊ की चाकू घाेंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने शव चौबेपुर बाजार में तरबगंज-मंडईया मार्ग पर एक पुलिया के समीप सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया।
विज्ञापन


मिठाईलाल ने बताया कि उसके चाचा देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। सोमवार को सुबह उनका शव पुलिया के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस मामले में मिठाईलाल चौहान ने तरबगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज के उपनिरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें