फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को पीटा, लूटे 57 हजार

Tue, 25 Aug 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रंट गांव के मजरा कादिराबाद में फर्नीचर व्यवसायी के घर सोमवार देर रात लुटेरों ने धावा बोलकर व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे चारपाई से बांध दिया और 57 हजार रुपये लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


व्यवसायी के शोर मचाने पर पड़ोसी ने उसे रिहा कराया। इस मामले में पीड़ित ने खोड़ारे थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रंट गांव के मजरा कादिराबाद के रहने वाले सेवाराम ने बताया कि उसकी केशवनगर में घर में ही फर्नीचर की दुकान है। सेवाराम के मुताबिक सोमवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर के पीछे छप्पर में सो गया।
विज्ञापन


तभी देर रात करीब साढ़े बारह बजे छह लुटेरों ने वहां धावा बोल दिया। इसी बीच आहट पाकर उसकी नींद खुल गई तो लुटेरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सेवाराम ने बताया कि काफी देर तक लुटेरों से वह लड़ता रहा, मगर उनकी संख्या अधिक होने के कारण लुटेरों ने उसे मारपीटकर चारपाई में बांध दिया और जबरन घर की चाबी छीन ली।

इसके बाद लुटेरे कमरे का ताला खोलकर संदूक में रखे 57 हजार रुपये लेकर भाग गए। व्यवसायी ने बताया कि उसने दो दिन पहले 35 हजार रुपये की भैंस व 20 हजार रुपये की लकड़ी बेची थी, जबकि दो हजार रुपये और संदूक में रखे थे।

लुटेरों के जाने के बाद सेवाराम ने शोर मचाया तो पड़ोसन मंजू वर्मा ने उसे चारपाई से खोला। सेवाराम ने खोड़ारे थाने में छह लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खोड़ारे बाबूराम यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें