खड़ी ट्रक में बाइक घुसी, एक की मौत
गोंडा। गुरुवार की देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव के पास खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार से जा रहा एक बाइक चालक घुस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मार्ग पर सिकटिहवा गांव के पास गुरुवार की देर रात एक ट्रक खड़ी थी, जिसमें तेज रफ्तार जा रहा बाइक चालक पवनकुमार तिवारी (26) निवासी ठोरहंस कोतवाली देहात बाइक सहित घुस गया। पवन की मौके ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे सवार संजय तिवारी निवासी झौहना थाना कौड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।