फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीजा बनवाने के आरोपियों पर धमकी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वीजा पर गए थे मलेशिया, हो गई जेल
विज्ञापन


मनकापुर (गोंडा)। जालसाजों ने चार युवकों को विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर फर्जी वीजा देकर मलेशिया भेज दिया। वहां एयरपोर्ट पर पकड़े गए तो सभी को जेल हो गई।

सजा काटकर गांव लौटे पीड़ितों ने जब माह भर पहले जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे परेशान पीड़ितों ने मंगलवार को जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के भिरवा गांव का है जहां निवासी श्यामू भारती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अशोक नाथ शुक्ल, राघवेंद्र शुक्ला, राहुल दूबे निवासी पूरेसीर मनकापुर तथा विशालधर दूबे निवासी तिरुखा थाना छपिया ने उनके साथी दूधनाथ, गोविंद वर्मा, राम जनक यादव, संतराम को एक कंपनी में 40 हजार पगार पर नौकरी का झांसा देकर मलेशिया भेजा था।

इसके एवज में इन लोगों ने प्रत्येक व्यक्ति से वीजा के नाम पर एक लाख बीस हजार के हिसाब से चार लाख 80 हजार रुपए लिए थे। दो दिसम्बर 2017 को चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी लोग को तीन माह का टूरिस्ट वीजा दे कर मलेशिया भेज दिया गया लेकिन जब ये लोग मलेशिया एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पकड़ लिए गए।

मलेशिया पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। सजा के बाद सभी को मलेशिया सरकार ने चेन्नई भेज दिया गया। सजा काट कर लौटे लोगों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को इस मामले में संलिप्त अशोक नाथ शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ल, राहुल दूबे, विशाल धर दूबे के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम को इन लोगों ने भिरवा चौराहे पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को अशोक नाथ शुक्ला, राहुल दूबे, विशाल धर दूबे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें