फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: डीएम बंगले के सामने तड़तड़ाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम बंगले के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन


गोंडा। जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने मंगलवार सुबह दो गुटों की भिड़ंत में ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा गया। इतना ही नहीं एक गोली डीएम आवास के गेट पर जा लगी।

हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की आवाज सुनकर आवास से बाहर निकले डीएम मौके पर पहुंचे। सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद डीएम आवास के सामने पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लोग रोजमर्रा के काम के लिए निकल रहे थे, कचेहरी रोड पर हररोज की तरह ही ट्रैफिक चल रहा था। ऑफिस टाइम होने के कारण अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों के लिए रवाना हो रहे थे।

इसी बीच तकरीबन दस बजे डीएम आवास के ठीक सामने पहुंचे एक बाइक पर सवार दो युवकों को पीछा करते हुए आए बाइक सवार दो बदमाशों ने डीएम आवास के सामने ही ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की।

हालांकि दो राउंड तो फायर में कोई हताहत नहीं हुआ। मगर राउंड की फायरिंग की गोली डीएम आवास के गेट में जा लगी। गनीमत रहीं की डीएम के भी आवास से कार्यालय के जाने का समय था। मगर वह आफिस के लिए नहीं निकले थे।

फायरिंग की आवाज सुनकर डीएम आवास से निकले और मौके पर पहुंचे। मगर तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। डीएम की सूचना पर सीओ सदर महावीर सिंह, कोतवाल नगर अशोक सिंह, एसएसआई मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल नगर अशोक सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वालों का पता लगा लिया गया। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया कि मामले की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के तीन स्थानों पर बदमाशें की तलाश

पिछले दो माह के अंदर शहर के मेवातियान, मंडे नाला और कटहाघाट के पास ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। पिछले महीने कटहाघाट पर एक युवक ने तीन राउंड फायरिंग की थी। मगर जिसपर गोलियां बरसाई। वह बच गया।

इसके बाद मंडे नाला पुल के पास से लेकर डीएम बंगले के बीच बाइक सवार पर बम फेंका गया और फायरिंग की गई। मगर वह भाग निकला। यहीं नहीं शहर के मेवातियान मोहल्ले में सुबह-सुबह क्रिकेट खेलने जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने मंगलवार की सुबह डीएम बंगले के सामने हुई फायरिंग में उसकी बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों को तलाशेगी पुलिस

डीएम बंगले के ठीक सामने मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस टीम ने डीएम बंगले के सामने लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाला। पुलिस टीम सीसी टीवी के सहारे बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में है। मगर पुलिस को यहां से कोई खास कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें