फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैम्पो से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बालिका की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन


तरबगंज गोंडा। दुर्जनपुर घाट-नवाबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक आटो ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे टैंपो को पकड़ लिया।

मासूम बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने गुस्साए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जब जाकर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के पिपरी गांव के रहने वाले अली हुसैन की छह वर्षीया मासूम बेटी शहनाज मंगलवार की दोपहर अपने घर के पास ही दुर्जनपुर घाट-नवाबगंज मार्ग पर पार कर रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे बिना नंबर के टैंपो ने उसे कुुचल डाला।

जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने टैंपो समेत पकड़ लिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मोहम्मद यासीन की अगुवाई में दुर्जनपुर घाट-नवाबगंज मार्ग पर बच्ची के शव को रखकर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर सीओ तरबगंज ब्रह्म सिंह, थानाध्यक्ष नवाबगंज सदानंद सिंह एवं विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय के प्रतिनिधि मनोज कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीण मान गए और जाम समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें