फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत

कटरा बाजार। अलग-अलग हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में थाना कटरा बाजार क्षेत्र के मदरहवा चौराहे के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला।

जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के पास एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के गंडाही गांव के मजरे अकलास पुरवा के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के बेटे 35 वर्षीय अनिल कुमार शुक्ल शनिवार सुबह खेत को जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


वह गांव के समीप मदरहवा चौराहे के पास पहुंचा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनिल के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के समीप रेल ट्रैक पार करते 42 वर्षीय लखन सिंह निवासी चेतरा चौमुखा थाना प्रानपुर कटिहार बिहार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार दद्दन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें