फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दौरान ढही छत की रेलिंग, डेढ़ दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निकाह के दौरान ढही छत की रेलिंग, डेढ़ दर्जन लोग घायल

गोंडा। मधईपुर कुर्मी गांव के मजरे भयापुरवा की रहने वाली दो सगी बहनों की सोमवार को शादी थी। निकाह के दौरान ही दोपहर बाद अचानक मकान की छत पर बनी रेलिंग ढह गई। जिसकी चपेट में आने से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना परसपुर क्षेत्र के मधईपुरकुर्मी गांव के मजरे भयापुरवा के रहने वाले सगे भाई जाकिरअली व शाकिरअली की बेटी रेहानाबानों व आशमाबानों की शादी करनैलगंज के शिवबक्शपुरवा लालेमऊ मुंडेरवा निवासी जाकिर अली के बेटों चांदबाबू व तारबाबू के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बारात भयापुरवा पहुंची और बारातियों के स्वागत में लगे थे। इसके बाद जब निकाह शुरू हुआ तो परिवार के लोग घर की छत पर निकाह देखते के लिए मौजूद थे। इसी बीच अचानक छत की रेलिंग ढह गई। हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी परसपुर व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें