फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा मुनीम से लूट 2.22 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोंडा। गोंडा-बेलसर मार्ग पर दामोदरपुरवा के पास शनिवार की शाम बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यवसाई के मुनीम को तमंचा सटाकर 2.22 लाख लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में बाइक सवार लूटेरों के खिलाफ कोतवाली देहात में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

कोतवाली नगर देहात क्षेत्र के पूरे शिवा बख्तावर गांव के मजरे दामोदर पुरवा के रहने वाले अजय मिश्र ने बताया कि फैजाबाद रोड बाईपास के समीप अभय ट्रेडर्स पर वह मुनीम का काम करते हैं।
विज्ञापन


अजय के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद वह तकादा करने अपनी गाड़ी से मंगुरा बाजार गए थे। वहां से बेलवा व खाले झंझरी के पार दुकानदारों से तकादा करके वापस लौटे थे।

अजय ने बताया कि तकादे की रकम 2.22 लाख रुपये वसूलने के बाद उसे अपनी गाड़ी की डिक्की में रख दिया और दोपहर बाद अपने घर दामोदर पुरवा वापस लौट रहे थे। तभी गांव के समीप पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटाकर धमकाते हुए तकादे की रकम 2.22 लाख लूटकर बेलसर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


अजय मिश्र ने लूट की सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस मामले में अजय मिश्र ने कोतवाली देहात में बाइक सवार तीन लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें