फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कार्पियो दुकान में घुसी, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर तेज गति से जा रहा एक स्कार्पियों के दुकान में घुस गई। इसमें दुकान पर बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जहां राजमणि शुक्ला की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर भरिया लबेदपुर गांव के पास बलरामपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो रक्षा राम तिवारी की आटाचक्की की दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस दुकान पर जमुनहीं हरदोपट्टी के कोठरवा मजरे के राजमणि शुक्ला (60) भी मौजूद थे। वाहन की जबरदस्त ठोकर लगने से राजमणि शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा दुकान मालिक रक्षा राम तिवारी को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि हादसे में राजमणि शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें