फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियां जनी तो नाराज ससुराल वालों ने महिला को मार डाला1

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बेटियां जनी तो महिला को मारकर जला दिया
विज्ञापन


गोंडा। बेटियों को बचाने के लिए सरकार और स्वयं सेवी संस्थाएं कितना भी अभियान चलाएं लेकिन उसका जमीन पर असर कम ही दिख रहा है। चंदीपुर गांव में एक महिला की हत्या उसके ससुरालीजनों ने सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने एक के बाद एक तीन बेटियां को जन्म दे दिया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने हत्या का साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को बिना मायके वालों को बताए जला दिया। शनिवार मृतका के भाई ने थाना तरबगंज में पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन मगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



थाना वजीरगंज क्षेत्र के गेड़सर गांव के रहने वाले सुुखराम ने बताया कि उसने अपनी बहन शीला देवी की शादी आठ मार्च 2009 को थाना तरबगंज क्षेत्र के चंदीपुर गांव के रहने वाले महेश के साथ की थी।

शादी के बाद शीला देवी ने एक के बाद एक तीन बेटियों को जन्म दिया। सुरखराम ने बताया कि शीला को पहली बेटी वर्ष 2011 में हुई जो अब आठ साल की साक्षी है। इसी के बाद दूसरी बेटी निधि पांच साल की व तीसरी बेटी आठ माह की माही है।

तीन बेटियों के जनने से ससुुराल वाले बेटे की चाहत में शीला के पति महेश की दूसरी शादी करने का दबाव बनाते रहे। आरोप है कि 08 अप्रैल को ससुराल वालों ने शीला को मारापीटा।

इसके बाद रस्सी से गला दबाकर शीला की हत्या कर दी। ससुराल वालों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया।

सुरखराम ने बताया कि बहन के हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना तरबगंज गया और पति महेश समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तरबगंज संजय दुबे ने बताया कि शीला का अंतिम संस्कार मायके वालों की मौजूदगी में किया गया है। तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

चंदीपुर की रहने वाली शीला देवी की हत्या से उसकी तीन बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। मासूम बेटियां मां को हरवक्त तलाश रही हैं। पांच साल की निधि व आठ माह की माही को तो यह भी पता नहीं उनकी मां अब नहीं रही। परिवार के लोग बेटियों को बहलाने में लगे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें