फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों की जिद पर शौहर ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना देखे हुआ था निकाह, बीवी ने जबरन लिया तलाक

वजीरगंज। लड़के को बिना देखे निकाह करने वाली लड़की ने शुक्रवार को एक पंचायत में शौहर को ठुकरा दिया। बीबी और मायके वालों के दवाब बनाने पर शौहर को तलाक देना पड़ा, जबकि वह अपनी बीबी को तलाक नहीं देना चाहता था। शौहर ने थाना तरबगंज में तहरीर दी है। जिसमें कहा कि साहब में तलाक नहीं देना चाहता हूं।

थाना तरबगंज क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा गांव के रहने वाले अब्दुल जाकिर ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगवा गांव के रहने वाले घिराऊ की बेटी आशमा से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा।
विज्ञापन


अब्दुल के मुताबिक शादी से पहले उसकी पत्नी ने उसे नहीं देखा था, शादी हो गई, लेकिन आशमा उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए आशमा ने अपने परिवार वालों से भी कह दिया कि वह अब्दुल के साथ नहीं रहना चाहती।

अब्दुल ने बताया कि कुछ माह पहले ही आशमा और उसके मायके वाले उस पर तलाक देने का दबाव बनाने लगे। आशमा तलाक न देने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए उसे और उसके परिवार वालों को जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। इसके बावजूद भी वह अपनी बीबी को तलाक नहीं देना चाहता था।

अब्दुल ने बताया कि शुक्रवार को बालेश्वरगंज बाजार में आशमा और उसके मायके वालों ने पंचायत कराई। जिसमें उस पर तलाक देने का दबाव बनाया। इसलिए उसने आशमा को तलाक दे दिया। अब्दुल जाकिर ने बताया कि वह अपनी बीबी को तलाक नहीं देना चाहता था, मगर आशमा और उसके मायके वालों के दबाव में आकर उसे ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन


अब्दुल जाकिर ने थाना तरबगंज में तहरीर दी, जिसमें कहा कि साहब में तलाक नहीं देना चाहता हूं, मगर बीबी और मायके वालों ने जबरन दबाव बनाकर तलाक कराया है। थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है न ही उन्हें इस मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें