फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के ग्राहक सेेवा केन्द्र संचालक से लूटे दो लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएनबी के ग्राहक सेेवा केंद्र संचालक से दो लाख लूटे

गोंडा। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने शहर के जेल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामले में कोतवाली नगर में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के ठकुरापुर गांव के रहने वाले विनय प्रकाश भारती ने बताया कि उसके बड़े भाई आनंद प्रकाश भारती कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर कस्बे में परसपुर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं।

विनय के मुताबिक बड़े भाई आनंद के कहने पर वह सोमवार की दोपहर वह बाइक से शहर के सिविल लाइंस इलाके के जेल रोड स्थित पंजाब नेेशनल बैंक की केशवपुर पहड़वा शाखा से रुपये निकालने आया था।

यहां बैंक से उसने दो लाख रुपये निकाले और रुपयों को एक बैग में रखने के बाद बाहर निकला और बाइक स्टार्ट करने जा रहा था। इसी बीच बाइक से आए एक युवक ने उसकी पीठ पर बिस्किट खाकर थूक दिया।

विनय ने बताया कि वह पीठ साफ कर रहा था तभी उस युवक ने उससे कहा कि आपके रुपये गिर गए हैं। जब उसने नीचे देखा तो जीमन पर 10-10 रुपये के नोट पड़े थे।

विनय ने बताया कि उसने सोचा हो सकता है, रुपये उसके जेब से गिर गए हों, इसलिए रुपयों से भरा बैग बाइक पर रखने के बाद नोट उठाने लगा तभी एक बदमाश उसका बैग लेकर भाग निकला।

बदमाशों को बाइक से भागता देखा शोर मचाने लगा। लोग दौड़े मगर तब तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ह्द्रेश कुमार, सीओ सिटी महावीर सिह, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।

मामले में विनय प्रकाश भारती ने कोतवाली नगर में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं चोरी का है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की ला रही है।

-पंजाब नेशनल बैंक के बालपुुर के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के साथ दो लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश अब बैंक से मिले सीसी टीवी फुटेज से पुलिस करेगी। इसके लिए कोतवाली नगर पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर ली है। अब उनका ब्यौरा तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


-जिन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के साथ लूट की वारदात की है। उनकी पूरी फुटेज बैंक के सीसी टीवी में उपलब्ध है। पुलिस को जांच के लिए फुटेज उपलब्ध करा दी गई है। अब जांच करना और बदमाशों को पकड़ना पुलिस का काम है।
-संध्या मिश्रा, प्रबंधक पीएनबी केशवपुर पहड़वा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें