फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद के श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर हमला
विज्ञापन


गोंडा। परिवार के साथ कार से अयोध्या जा रहे श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर कटरा शिवदयालगंज तिराहे के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने इसका विरोध किया तो वाहन चालक के साथ आए युवकों ने उनपर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।

नवाबगंज कस्बे संचरही मोहल्ले के रहने वाले रिजवान खां अयोध्या में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार शाम परिवार के साथ कार से अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन


कटरा शिवदयालगंज तिराहे पास जाम लगा होने के कारण एक वाहन चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया तो वाहन चालक के साथ आए आधा दर्जन युवकों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खां ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें