फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोजन को लेकर घरातियों व बारातियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दावत में भिड़े बाराती-घराती, 12 घायल
विज्ञापन



गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में रविवार शाम को निकाह में दावत के दौरान पहले खाना निकालने को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 12 लोगों को चोटें आई हैं।


नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के मजरे चक्रसूल निवासी इदरीश की बेटी की शादी थाना वजीरगंज क्षेत्र के भगोहर गांव निवासी साबिर के बेटे आबिद अली के साथ तय थी।
विज्ञापन



रविवार शाम जब बारात इदरीश के दरवाजे पर पहुंची तो घराती व बाराती पक्ष के लोग भोजन करने के लिए एकसाथ उठ पड़े। इसी बीच भोजन निकालने को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई।


इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे के पिता साबिर अली और दूल्हे के बड़े भाई सादिक अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मारपीट में सिराजुदौला, ईदू, अतीक अमन, रहमत अली व वारिश अली समेत 12 लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन



घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी। थानाध्यक्ष नवाबगंज राकेश सिंह ने बताया कि मामले में सुलह कराकर दुल्हन की विदाई करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें