फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों में आग से 29 घर जलकर राख

Tue, 22 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
आग से जलता छप्पर का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के करवट लेते ही आग कहर बरपा रही है। मंगलवार को पांच गांवों में लगी आग से 29 लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। आग से 1.16 लाख रुपये नगदी व 20 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


थाना कौड़िया क्षेत्र के पूरे बदल गांव के मजरे पिसइया के रहने वाले राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके छप्पर के घर मेें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से 80 हजार रुपये नगदी समेत अनाज, कपड़ा व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। राकेश के मुताबिक आग से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बल्लीपुर बाजार में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से शेषराम मौर्या, बाले मौर्या, बाबूलाल बरई, व महरुलनिशा का छप्पर का घर जलकर राख हो गया। आग से कपड़े, राशन समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंवे अग्निशमन दम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग से बाबूलाल की एक भैंस भी झुलस गई। घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक रामजनक मौर्या व लेखपाल आत्मा राम ने क्षति का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक रामजनक मौर्या ने बताया कि आग से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

तीसरी घटना में थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के नियांवा गांव में सोमवार की रात नेत्रपाल के घर में पूजन के दीपक से लगी आग से गांव के लाल बिहारी, नीतू, हनुमान शरण, विश्राम यादव, शिवबालक व अनिल तिवारी के छप्पर के घर जल गए। आग के दौरान शिवबालक के घर में रखा एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया। जिससे आग बढ़ती गई। आग से अनिल तिवारी की 10 हजार नगदी व सभी के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।  आग से सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

    चौथी घटना में थाना खोड़ारे क्षेत्र के मोहइया गांव के मजरे नेतौरी के रहने वाले अजोर ने बताया कि सोमवार की देर रात उसके छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पड़ोस के अनंतकुमार, रामजनक, हुसैने, श्रीनिवास व डल्लू के घर जलकर राख हो गए। आग से अजोर की 13 हजार रुपये नगदी, अनंत कुमार की 3 हजार रुपये नगदी व रामजनक की 10 हजार की नगदी जलकर नष्ट हो गई। आग से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पांचवीं घटना में कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के करुआ गांव के मजरे गोनई गोसांई पुरवा निवासी गीता गुप्ता पत्नी रामबक्स उर्फ सुरकन के छप्पर में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से छप्पर जलकर राख हो गया। आग से 20 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


वहीं थाना मोतीगंज क्षेत्र के वीरेपुर गांव के मजरे रेड़वलिया में बहोरे के घर में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के सिंगारे, संवारे, बुड़ई, लुल्लुर, राज कुमार, शिवकुमार व रमेश के घर जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपीनाथ वर्मा ने अगिभनपीड़ितों को पांच-पांच सौ रुपये की सहायता दी है।

दूसरी घटना में थाना वजीरगंज क्षेत्र के नौबस्ता गांव के रहने वाले ठाकुर प्रसाद पांडेय के छप्पर में आग लग गई। जिससे एक गाय झुलसकर मर गई। जबकि बछड़ा झुलस गया। पड़ोस के राम जवावन का छप्पर भी जल गया। आग से दो लाख रुपये की संपति का नुकसान हुआ है।

मनीपुर जंगल में लगी आग
गोंडा। मनीपुर जंगल में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जंगल में गिरी पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों के काण आग बढ़ती गई। मगर आग की सूचना पर अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जिससे आग से वनस्पतियों को नुकसान नहीं हुआ। टिकरी रेंज के रेंजर पलटू राम ने बताया कि किसी राहगीर ने सिगरेट पीकर फेंक दिया था। जिससे आग लग गई थी। मगर आग को बुझा लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें