फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारियों ने किसान को मारपीट डोंगे में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चीनी मिल कर्मचारियों ने किसान को मारपीट डोंगे में फेंका

मसकनवा। छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव के रहने वाले एक गन्ना किसान ने बभनान चीनी मिल के कर्मचारियों पर उसके साथ मारपीट कर उसे गन्ने के डोंगे में फेंकने का आरोप लगाया है।

किसान का कहना है कि घटतौली का विरोध कर रहे किसानों का साथ देने पर उसे जबरन गन्ने की तौल कराने के लिए बाध्य किया गया जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे डोंगे में फेंक दिया गया। किसान ने तीन मिल कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट छपिया थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव के रहने वाले गन्ना किसान राम मनोहर वर्मा के मुताबिक वह रविवार को गन्ना लेकर बभनान चीनी मिल गया था। मिल में गन्ने की घटतौली को लेकर मिल के कर्मचारियों में कहासुनी हो रही थी।

मिल कर्मचारियों की मनमानी का विरोध करते हुए किसानों ने गन्ने की तौल कराने से इंकार कर दिया और तौल ठप हो गई। राम मनोहर का कहना है कि उसका नंबर तौल के लिए कांटे पर खड़ी ट्राली के बाद था। जब कांटे पर खड़ी ट्राली के किसान ने तौल से इंकार किया तो मिल कर्मचारियों ने उस पर अपनी ट्रॉली आगे लाकर तौल के लिए दबाव बनाया।

उसने किसानों का साथ देते हुए जब तौल कराने के इंकार किया तो मिल कर्मचारी ललित सिंह, बालेंद्र सिंह व चंद्रभान पांडेय ने अपने अन्य कर्मचारियों के साथ उसे पीटना शुरु कर दिया। राम मनोहर का आरोप है कि तीनों कर्मचारी उसे पकड़कर घसीटते हुए गन्ने के डोंगे तक ले गए और डोंगे में फेंक दिया।
विज्ञापन


किसानों के बीच बचाव करने पर उसकी जान बच सकी। राम मनोहर ने तीनों कर्मचारियों को नामजद करते हुए छपिया थाने में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें