फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री बनाने के नाम पर इंटरटेनमेंट कंपनी ने युवती से ठगे 8 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री बनाने के नाम पर युवती से गैंगरेप
विज्ञापन

आठ रुपये भी ठगे, कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश
गोंडा। फिल्म में अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर ठगों ने एक युवती से आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। जब छह महीने तक फिल्म में काम नहीं मिला तो युवती ठगों से उनके दफ्तर पैसे वापस मांगने पहुंच गई। वहां युवती को चाय पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में अदालत ने नगर कोतवाली पुलिस को फर्जी कंपनी बनाने वाले संचालक, उसकी पत्नी व एक अन्य के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक छह माह पहले उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसेफिल्म में अभिनेत्री का काम दिलाने का वादा किया था। इसके लिए उसने नगर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर बस स्टॉप के पास स्थित भरत इंटरटेनमेंट कंपनी के संचालक व उसकी पत्नी से मिलवाया था। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे फिल्म में काम दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की मांग की। युवती ने संचालक को आठ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद युवती को संचालक टरकाता रहा। छह माह बाद भी जब उसे काम नहीं मिला तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। युवती ने बताया कि सात मई को वह रुपये मांगने कंपनी के दफ्तर पहुंची तो वहां तीनों आरोपी बैठे थे। बातचीत में उलझाकर उसे चाय पीने के लिए दी गई। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगा। आरोप है कि कंपनी का संचालक पत्नी की मदद से उसे कमरे में ले गया और दूसरे साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद तीनों ने मुंह खोलने पर रुपये हजम कर व जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने इस मामले में अदालत में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दुराचार व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नगर कोतवाल सुनील कुुमार राय ने बताया कि उन्हें अभी आदेश की कॉपी नहीं मिली है। आदेश मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें