फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय किशोरी को घर से उठा ले गया युवक, किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोते समय किशोरी को घर से उठा ले गया युवक, किया बलात्कार
विज्ञापन

किशोरी की मां ने दर्ज कराई आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट
गोंडा। दो दिन पहले घर में सोते समय एक किशोरी को उसके घर से एक युवक उठा ले गया। युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने कोतवाली देहात में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी 9 अगस्त की रात अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी देर रात जगदीशपुर गंाव के मजरे बरजोर पुरवा का रहने वाला कुन्नन उसे अपने घर उठा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने शुक्रवार को कोतवाली देहात में कुन्नन के खिलाफ बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल देहात सदानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें