फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट की दुकान से चुराए 2.75 लाख रुपये

Fri, 11 Dec 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज नगर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास गुरुवार की रात टेंट की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 2.75 लाख रुपये व बारदाना पार कर दिया। इस मामले में थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव के रहने वाले सैयदे आलम ने बताया कि वह रजवापुर चौराहे के पास टेंट व सरिया सीमेंट की दुकान करता है।

सैयदे आलम के मुताबिक गुरुवार की शाम वह दुकान मेें ताला लगाकर अपने घर चला गया था। इसी बीच देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और काउंटर में रखे 2.75 लाख रुपये व बारदाना उठा ले गए।

इस मामले में सैयदे आलम ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार शशिकांत यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें