फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटरी जीतने का झांसा देकर जमा कराए पांच लाख1

विज्ञापन
विज्ञापन
गोँडा। साइबर ठगों ने अब लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लोन देने व करोड़पति बने प्रतियोगिता में विजेता बनाने का ख्वाब दिखा कर ठगी कर रहे हैं। इसी जाल में परसपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से अलग-अलग किश्तों पांच लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के व्हाट्सऐप पर कौन बनेगा करोड़पति का मैसेज आया। उसने मैसेज पर काल किया तो फिर उसके खाते आदि की जानकारी ली गई और टैक्स, जीएसटी , सर्विस चार्ज सहित अन्य चार्ज बताकर पांच लाख रुपये कई किस्तों मे अलग-अलग खातों मे जमा करा लिए। जब पीड़ित को एहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। जिस पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

साइबर सेल की प्रभारी रितू सिंह ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा प्रचार-प्रसार कर लोन लेने व टावर लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले प्रकाश मे आए हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगेेेे रेलवे स्टेशन/ स्कूल/बस स्टेशन आदि जगहो पर पोस्टर चिपकाकर मार्क्सशीट पर लोन/एजुकेशन लोन/प्रॉपर्टी लोन/ पर्सनल लोन/कृषि लोन आदि व मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर भोली भाली जनता से ठगी कर रहे हैं। पोस्टर मे दिए गए मोबाइल नंबरों पर जैसे ही जनता काल करती है तो उनके लुभावने बातों मे आ जाती है। जनता को बेवकूफ बनाकर उनसे विभिन्न प्रकार टैक्स, जीएसटी, सर्विस चार्ज आदि के नाम पर बताये गये खातों मे पैसे मंगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें