फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीमारी से तंग महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

खरगूपुर। महादेवा कला गांव में शुक्रवार देर शाम बीमारी से तंग आकर एक महिला ने अपने घर के एक कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना खरगूपुर क्षेत्र के महादेवा कला गांव के रहने वाले कुर्बान अली की पत्नी तबस्सुम (25) ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर के एक कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


तबस्सुम के पति कुर्बान ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से तंग आकर तबस्सुम ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


कुर्बान अली की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें