फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भाई का कत्ल, भतीजा मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो बीघा जमीन के लिए भाई का कत्ल, भतीजा मरणासन्न

तरबगंज गोंडा। पथार गांव में जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच रविवार की देर शाम जमकर मारपीट हुई। इस बीच हथगोले फेंके गए। भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर खून के रिश्ते को तार तार कर दिया।

मारपीट के दौरान चाचा ने भतीजे को भी पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में आरोपी चाचा समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के पथार गांव के रहने वाले अभिनव सिंह पुत्र रामओंकार सिंह के मुताबिक उसके चाचा करमाल सिंह व जगदीश सिंह के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर दोनो पक्षों में कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

इस विवाद में पिछले दिनों पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग में चालान भी किया था। अभिनव सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम उसके चाचा जगदीश सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उनके साथ उसका छोटा भाई राहुल (28) भी था।

इसी बीच उसके दूसरे चाचा करमाल सिंह अपने साथियों विनोद, उमाशंकर, सूर्य नारायण सिंह, योगेंद्र उर्फ गुल्लू ,विपुल सिंह, पिंटू सिंह व सुग्गन सिंह के साथ लाठी डंडों से लैस होकर जगदीश के घर आ धमके और उन पर हमला बोल दिया।

अभिनव ने बताया कि करमाल सिंह व उनके साथियों ने जगदीश को पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। जगदीश को बचाने के लिए जब उसका छोटा भाई राहुल दौड़ा तो करमाल सिंह व उनके साथियों ने राहुल को भी पीटकर अधमरा कर दिया।

चीख पुकार सुनकर जब गांव के अन्य लोग दौडे़ तो आरोपियों ने जगदीश के घर पर हथगोला भी फेंका। इससे लोग दहशत में आ गए और आरोपी भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद लोग जगदीश व राहुल को अस्पताल की तरफ लेकर भागे मगर जगदीश सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि राहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में अभिनव सिंह ने तरबगंज थाने में अपने सगे चाचा करमाल सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष तरबगंज मनीष जाटव ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पहले से दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमें में हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।

बंटाई की जमीन बनी बवाल की वजह

तरबगंज। बंटाई पर दी गई दो बीघा जमीन तरबगंज के पथार गांव के रहने वाले जगदीश सिंह के लिए जानलेवा बन गई। जगदीश सिंह के भतीजे अभिनव के अनुसार उसके चाचा करमाल सिंह ने दो बीघा जमीन गांव के विनोद को बंटाई पर दे रखी थी।

15 दिन पहले जब उनके परिवार में पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ तो उसी दो बीघा जमीन को लेकर करमाल सिंह व जगदीश सिंह में विवाद शुरू हो गया। दोनो ही उस जमीन को अपने हिस्से में चाहते थे। इसी को लेकर दोनो में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


कई बार लोगों ने दोनो को समझाने का प्रयास किया मगर बात नही बनी। यही दो बीघा जमीन रविवार को जगदीश सिंह के लिए जानलेवा बन गई। करमाल सिंह ने बंटाई पर जमीन लब े वाले विनोद के साथ मिलकर जगदीश पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर खून के रिश्ते को तार तार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें