फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर युवकों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज का गला दबाने का प्रयास
विज्ञापन


गोंडा। शहर के सदभावना चौकी प्रभारी पर उतरौला रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास चार युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने चौकी प्रभारी से हाथापाई की और गला दबाकर जाने से जान से मारने का प्रयास किया।

युवकों ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। हमले के बाद दो युवक फरार हो गए। मगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस को प्रतिबंधित बोर के कारतूस मिले हैं। मामले में चौकी प्रभारी ने चार युवकों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शहर के सदभावना चौकी प्रभारी जावेद अकबर ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पिछले दिनों देर रात वह चौकी पर लौट रहे थे तभी उतरौला रोड पर उन्हें एक पब्लिक स्कूल के गेट के पास दो बाइक व स्कूटी सवार संदिग्ध चार युवक खड़े दिखाई दिए।

उनमें से एक युवक तीन युवकों को पिस्टल निकाल कर दिखा रहा था। चौकी प्रभारी ने जब उनके समीप पहुंचे तो देखा कि मिन्टू सिंह उर्फ उपेन्द्र सिंह निवासी मिश्रौलिया पिस्टल लिए थे, उसके साथ रोमी शुक्ला निवासी गंगापुर, रवि प्रताप सिंह निवासी जानकी नगर व दीपक कुमार तिवारी पूरे शिवाबख्तावर को पहचानता था।

चौकी प्रभारी का आरोप है कि जब उन्होंने मिन्टू सिंह से पिस्टल का लाइसेंस मांगा तो चारों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और रोमी शुक्ला ने उनकी सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की।

इसी बीच रोमी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चारो से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से छुड़ाया तो रोमी व मिन्टू सिंह गंगापुर की ओर भाग निकले।

दरोगा ने बताया कि भागते समय रवि प्रताप सिंह व दीपक कुमार तिवारी को बाइक समेत पकड़ लिया। दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित बोर के दो-दो कारतूस मिले। दोनों ने पूछताछ में बताया कि कातूस उन्हें मिन्टू ने दिए थे।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने मामले में रोमी शुक्ला, मिन्टू सिंह, रवि प्रताप सिंह व दीपक कुमार तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में रवि प्रताप सिंह व दीपक कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें