फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रगड़गंज बवाल के मामले में 13 गिरफ्तार

Thu, 11 May 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में बुधवार को दो समुदायों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि लापरवाही पर एसपी ने रगड़गंज चौकी प्रभारी को हटा दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को धर्मस्थल पर पथराव व तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवाब मुस्तैद रहे।

मालूम हो कि, तरबगंज के रगड़गंज बाजार में बुधवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में पथराव की चपेट में आने से सराफा व्यापारी शिवम सोनी घायल हो गए थे और उनकी कार का शीशा टूट गया था।
विज्ञापन


इस मामले में कुछ अराजक तत्वों ने बाजार के एक धार्मिक स्थल पर पथराव कर वहां तोड़फोड़ का प्रयास किया था। इस पर आक्रोशित व्यापारी सड़क पर उतर आए थे। मौके पर पहुंचे एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया था। मामले में दोनो पक्षों की तहरीर पर 50 नामजद समेत चार सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने घटना के लिए चौकी प्रभारी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था और उन्हें हटाने की मांग की थी। गुरुवार को एसपी ने चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदौरिया को रगड़गंज से हटाकर तरबगंज थाने में तैनात कर दिया।

उनके स्थान पर पुलिस लाइन से दरोगा शैलकांत को रगड़गंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं घटना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को रगडगंज बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को सीओ तरबगंज शंकर प्रसाद, तहसीलदार एस एन त्रिपाठी के साथ ही कई थानों की पुलिस व पीएसी जवान तैनात रहे।

तरबगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में नामजद शाकिर, वसीम, सद्दाम, बशीर, सलीम, शहीबे आलम और दूसरे पक्ष से संतोष, अमित सोनी, उमेश, विवेक सोनी, आलोक, जैकी सोनी व पवन सोनी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की विवेचना एसएसआई सलाउद्दीन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें