फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस महिला से दुराचार

Thu, 11 May 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बच्चे के साथ एक महिला सो रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक पहुंचा और उसका मुंह दबाकर अंदर कमरे में खींच ले गया। वहां उसने दुराचार किया। महिला के परिवार के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला।  महिला के पति ने थाना छपिया में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय दलित महिला के पति ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि नौ मई को उसकी बहन की शादी थी। दूसरे दिन परिवार के लोग व रिश्तेदार छत पर सो रहे थे। पत्नी मासूम बेटे के साथ घर के बाहर सोने चली गई।

देर रात पड़ोसी जगराम पहुंचा और पत्नी का मुंह दबाकर उसे कमरे में खींच ले गया। वहां उसने पत्नी के साथ दुराचार किया। पति के मुताबिक उसकी बहन पत्नी को तलाशती हुई घर के बाहर पहुंची तो चारपाई पर उसका बेटा मिला पर पत्नी वहां नहीं थी।
विज्ञापन


बहन घर के अंदर पहुंची तो पत्नी बेहोश मिली। जगराम फौरन भाग निकला। इस मामले में पति ने आरोपी जगराम के खिलाफ थाना छपिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष छपिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें