ट्रक ने दंपती समेत चार को रौंदा, दो की मौत
गोंडा। रामापुर गांव के पास रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के भर्दया गांव के मजरे कलवारी के रहने वालेे हुनमंतलाल ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी कबूतरा देवी और आनंद कुमार निवासी कटहरिया के साथ उनकी ससुराल खरखटन पुरवा बड़ागांव थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के साथ एक शादी में गया था।
वहां से रविवार की सुबह वह सभी बाइक से वापस लौट रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी चांदनी भी थी। रास्ते में रामापुर चौराहे के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
जिससे उसकी पत्नी कबूतरा(24) देवी व आनंद कुमार(22) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में हनुमंतलाल व उनकी बेटी घायल हो गई। दोनों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।