रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक घायल
रुपईडीह(गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मंगलनगर गांव के पास सोमवार शाम रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रही रोडवेज बस को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के बड़के पुरवा भैरमपुर गांव के रहने वाले बीडीसी सदस्य 45 वर्षीय ननके अपने साथ गांव के ही 58 वर्षीय सूर्यलाल चौरसिया के साथ बाइक से सोमवार की शाम खरगूपुर थाना क्षेत्र के कमरांवा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
सूर्यलाल बाइक पर पीछे बैठा था, जबकि ननके बाइक चला रहा था। वह दोनों गोंडा-बहराइच मार्ग पर मंगलनगर चौराहे के समीप सड़क के किनारे टायलेट करने लगे। इसी बीच बहराइच की तरफ से आ रही अकबरपुर डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे सूर्यलाल चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ननके घायल हो गया। उसका सीएचसी रूपईडीह इलाज कराया गया है। लोगों की सूचना पर हादसे के बाद भाग रही बस को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।