फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के सरयू नदी में डूबा कांवरिया, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के सरयू नदी में डूबा कांवरिया, लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोड़ारे गोंडा। बस्ती जनपद के भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए के गुरुवार को सरयू से जल लाने अयोध्या गया एक कांवरिया तट पर पैर फिसलने के कारण सरयू नदी में डूब गया। गोताखोर उसे तलाशने में जुटे हैं। मगर शुक्रवार की देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली। साथी कांवरियों ने इसकी सूचना कांवरिया किशोर के घर पर दी तो वहां कोहराम मच गया। थाना खोड़ारे क्षेत्र के गाजीपुर गांव के ग्राम प्रधान जावेद ने बताया कि गाजीपुर गांव के रहने वाले बालकराम का बेटा अनिल कुमार (15) गुरुवार को अपने साथियों के साथ बस्ती के भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जल लाने अयोध्या के सरयू तट पर गया था। वहां जल भरते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह सरयू नदी में डूब गया। साथी कांवरियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर वह सफल नहीं हो सके। ग्राम प्रधान के मुताबिक अनिल की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। मगर शुक्रवार की देर शाम तक गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली। अनिल के डूबने की सूचना उसके घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। अनिऱ्ल के पिता व परिवार के अन्य लोगों आयोध्या पहुंच गए हैं। वहां नदी में उसकी तलाश जारी है। अनिल के पिता बालकराम ने बताया कि अनिल तीन भाईयों में सबसे छोटा है और वह सरस्वती शिशु मंदिर गौरा चौकी में 6वीं का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें