फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का सिर कूंचकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की सिर कूंचकर हत्या
विज्ञापन


करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर गांव के पूर्व प्रधान की शुक्रवार रात में सोते समय हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पूर्व प्रधान का सिर किसी वजनदार वस्तु से कूंच डाला।

शनिवार की सुबह जब दरवाजा नही खुला तो लोग दरवाजा खुलवाने के लिए उन्हें आवाज देने गए मगर वहां उनकी खून से लथपथ शव पड़ा देख अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर गांव के पूर्व प्रधान रामनरेश मौर्या परसपुर रोड पर ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नचनी मेंहदी हाता में मकान बना रखा है। मकान के निचले हिस्से में वह अकेले रहते थे जबकि दूसरी मंजिल उन्होंने किराए पर दे रखा है जिसमें दो परिवार रहते हैं।

शुक्रवार को राम नरेश अपने घर में सोए थे मगर शनिवार को देर तक सोकर नही उठे। सुबह जब घर का दरवाजा नही खुला तो किराएदार उन्हें जगाने के लिए आवाज देने लगे। कोई उत्तर न मिलता देख शंका हुई तो आसपास के लोगों को दरवाजा खोलने के आवाज लगाई।

पड़ोस के लोग भीतर पहंचे तो बरामदे में चारपाई पर सो रहे रामनरेश का शव खून से लथपथ दशा में पड़ा हुआ था। कमरे का सामान भी चारों तरफ बिखरा पड़ा था। माना जा रहा है कि हत्यारों ने घटना को लूटपाट की दिशा में मोड़ने के लिए कमरे का सामन इधर उधर बिखेेर दिया है।

हमलावरों ने मकान के अंदर व दूसरी मंजिल पर जाने वाले रास्ते के दरवाजे की कुंडी भी बंद कर दी थी। लोगों का कहना है कि रात में ही अज्ञात लोगों ने रामनरेश के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से कूंच दिया और उनकी हत्या कर दी।

पड़ोस के लोगों ने ही इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ह्रदयेश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची और हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया। रामनरेश के बेटे राम चंदर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही इस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें