फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट के पास धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

विज्ञापन
लमेहटा खदान मेें पोकलैंड और जेसीबी से खनन और ट्रक में की जा रही बालू लोडिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में घाट के पास पूर्वी रामगंगा नदी में अवैध खनन बढ़ता जा रहा है। माफिया खुलेआम नदी से अवैध खनन कर रहे हैं, जिन पर पुलिस, राजस्व, वन विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस, प्रशासन, वन विभाग की शह में यह सारा खेल चल रहा है। कोई कार्रवाई न होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि यहां खनन के अवैध कारोबारी नदी से चीर दिनभर रेत एकत्र कर रात को ठिकाने लगाते हैं। लोगों का कहना है कि घाट के पास पुलिस और वन विभाग की दो चौकियां होने के बावजूद अवैध खनन के इस खेल में कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके चलते जहां उन्हें मोटा मुनाफा हो रहा है जबकि सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


घाट के पास रामगंगा में अवैध खनन होने का मामला उनके संज्ञान में आज ही आया है। पुलिस और वन विभाग की टीम को समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- आरसी गौतम
एसडीएम, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें