फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी भाईयों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारी भाइयों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

गोंडा। लखनऊ के फर्नीचर व्यापारी भाइयों पर मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर गड़रही गांव के समीप रविवार दोपहर दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि व्यापारी भाई इस हमले में बाल-बाल बच गए।

गोली कार की टंकी पर जाकर लगी। फायरिंग की सूचना पर थाना छपिया की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमले की पड़ताल की। मामले में व्यापारी भाइयों ने थाना छपिया में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना मोतीगंज क्षेत्र के चौरी हरसोपट्टी के रहने वाले तिलकराम मिश्र ने बताया कि वह लखनऊ के बक्शी तालाब क्षेत्र में फर्नीचर का शोरूम चलाते हैं।

तिलकराम के मुताबिक रविवार सुबह वह कार से अपने भाई शिवराम के साथ सबसे छोटे भाई परशुराम मिश्र की ससुराल छपिया क्षेत्र के वीरापुर गांव में रामचंदर तिवारी के यहां गए थे।

वहां से दोपहर बाद तकरीबन दो बजे वापस लौट रहे थे तभी मसकनवां-मनकापुर मार्ग पर गड़रही आजाद नगर के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार को ओवरटेक किया और सामने से फायरिंग शुरू कर दी।

इस बीच राहगीरों को आता देखकर बदमाश भाग निकले। गोली कार की टंकी पर लगी। हमले में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। फायरिंग की सूचना पर थाना छपिया की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

व्यापारी तिलकराम मिश्र ने थाना छपिया में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया बृजेंद्र पटेल ने बताया कि तिलकराम ने लालपुर बनरही, दुर्गापुर व तामापार मिश्रौलिया के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जांच की जा रही है। पूरी पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ससुराल की संपत्ति विवाद पर टिकी पुलिस की नजर

लखनऊ के फर्नीचर व्यापारी भाईयों पर हुई फायरिंग की वारदात में तिलकराम के छोटे भाई परशुराम के ससुराल की संपत्ति विवाद पर पुलिस की नजर टिक गई है। पुलिस फायरिंग को संपत्ति विवाद से जोड़कर तफ्तीश कर रही है।

पुलिस की माने तो व्यापारी भाईयों पर संपत्ति विवाद को लेकर परशुराम के ससुराल के कुछ लोगों ने पूर्व में केस दर्ज कराया था। तभी से दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि परशुराम को नेवासे की संपत्ति मिलने की उम्मीद है। मगर वहां उसके ससुराल के पट्टीदार उसी संपत्ति पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इसी को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें