फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के रामपुरघाट में भिड़े कामगार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के रामपुरघाट में कामगारों में कूड़ा कचरा को लेकर बहस हुई। दो गुटों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरघाट में मजदूरी का कार्य करने वाले राकेश कुमार ने कहा कि शनिवार देर शाम को कुछ कामगारों के साथ कूड़ा कचरा को लेकर बहस हुई। इस बीच 4-5 लोगों ने आकर उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। सभी ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट में रामवती देवी, राकेश कुमार व परशराम बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायलों को रात को ही सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पीड़ित कामगारों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मारपीट की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें