फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से रेता अधेड़ का गला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चाकू से रेता अधेड़ का गला, गंभीर

गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसापुर महरौर गांव में सोमवार की रात करीब एक बजे एक युवक ने 55 वर्षीय बिसमिल्ला का गला चाकू से रेत डाला। बाप की चीख सुनकर जब बेटी दौड़ी तो आरोपी भाग निकला।

बिसमिल्ला को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसापुर महरौर गांव की रहने वाली ने राबिया ने बताया कि सोमवार की रात में उसके पिता बिसमिल्ला घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब एक बजे उनके चीखने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि पड़ोस के गांव करदा का रहने वाले निरहू उसके पिता बिसमिल्ला का गला रेत रहा है।
विज्ञापन


इस पर उसने शोर मचाया तो निरहू चाकू फेंक कर भाग निकला। इसकी सूचना डायल 100 पर दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बिसमिल्ला को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में राबिया की तहरीर पर निरहू के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें