फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेनी क्षेत्र के सोमवंशीखेड़ा गांव में सनसनीखेज वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप पर सो रहे सूदखोर की गला काटकर हत्या
विज्ञापन

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नलकूप पर सो रहे सूदखोर की हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्यारे उसकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। मृतक ने लोगों को लाखों रुपये ब्याज पर दे रखे थे। वारदात की सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। अब तक की पड़ताल में सूदखोर की हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। रुपयों के लेनदेन या फिर प्रापर्टी को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के सोमवंशीखेड़ा गांव निवासी दिनेश सिंह उर्फ बचनू सिंह (72) रात में गांव से चंद कदम दूरी पर नलकूप पर सो रहा था। इसी बीच उसकी किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह दिनेश देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन नलकूप पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। यह देख सभी दंग रह गए। मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। वारदात की सूचना पर एसओ सुधीर चंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एसपी शिवहरि मीणा ने दोपहर बाद फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात से जुड़ी जानकारी हासिल की। मृतक के पोते सत्यम ने पूछताछ में बताया कि नलकूप के ही कमरे में एक नाली बंदूक रहती थी, जो अब नहीं है। कमरे का ताला तोड़ दिया गया है। जब हम लोग आए तो दरवाजा खुला पड़ा था। बताया जा रहा है कि मृतक ने लाखों रुपये लोगों को ब्याज पर दे रखें थे। यही नहीं भोजपुर कस्बे में मृतक की 15 दुकानें हैं। ऐेेसे में आशंका जताई जा रही है कि रुपयों के लेनदेन में या फिर प्रापर्टी को लेकर हत्या की गई है। एसपी का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जल्द मर्डर का सच सामने होगा। वहीं पिता की हत्या से पुत्र रजनीश व अखिलेश के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटों का कहना है कि हर दिन पिता नलकूप पर जाते थे और सुबह लौैट आते थे। पिता को मार दिया जाएगा, यह सोचा नहीं था। कोई दुश्मनी भी नहीं हैं। मृतक की बहू पूनम ने बताया कि रात में 9.30 के आसपास घर से खाना खाकर निकले थे और सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें