पौने चार लाख की टैक्स चोरी का माल पकड़ा
गोंडा। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने रविवार की रात में टैक्स चोरी में जा रहा 3.76 लाख रुपये का माल पकड़ा है। एक ट्रक पर वाल पुट्टी हरियाणा से देवरिया भेजा गया था। माल की बिक्री करने वाली फर्म ने माल भेजने के लिए ई वे बिल जनरेट नही किया था।
वाणिज्य कर विभाग के मोबाइल टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के जेसी एसआईबी डीपी साहू के निर्देश में रविवार की रात में टैक्स चोरी रोकने के लिए माल वाहनों की चेकिंग की गई।
गोंडा-बहराइच हाइवे पर मिश्रौलिया रेलवे क्रॅासिंग के पास एक ट्रक पर 3.76 लाख 997 रुपये कीमत की वाल पुट्टी लदी मिली। माल ले जा रहे लोगों से कागज लेकर जांच की गई तो उनके पास माल ले जाने के लिए ई वे बिल नही था।
एक ट्रक पर लदे 3.76 लाख रुपये की वाल पुट्टी को हरियाणा की एक फर्म से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की एक फर्म को भेजा गया था। टैक्स चोरी का मामला होने पर फर्म से टैक्स व जुर्माने का कुल 2.11 लाख 120 रुपये जमा कराया गया।
मोबाइल टीम के प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फर्म की ओर से टैक्स व जुर्माने की रकम को अदा करने पर उसके माल को रिलीज कर दिया गया है।