फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वेटनरी फार्मासिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में फार्मासिस्ट की मौत
अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज । फैजाबाद मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के मजहनपुरवा के समीप सोमवार की देर शाम एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार फार्मासिस्ट को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के सुल्तानजोत दर्जीकुंआ के रहने वाले रमेश सिंह (52) वर्ष नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में वेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह अपने बेटे आनंद सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर नवाबगंज से दर्जीकुंआ आ रहे थे। आनंद सिंह ने बताया कि रास्ते में वह मजहनपुरवा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने के लिए रुके थे। वह तेल भराकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को रौंद डाला। इस हादसे में उसके पिता रमेश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि उसे मामूली चोट आई। आनंद सिंह के मुताबिक वह गंभीर रुप से घायल अपने पिता को इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में आनंद सिंह ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया वेटनरी फार्मासिस्ट के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है। इस मामले की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें