पुलिस ने सात सटोरियों को दबोचा
सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात अभियान चला कर शहर से सात सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात सट्टा लिखने वाली डायरी, दो पेन, दो पटरी, चार मोबाइल व 39 हजार रुपये भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम ने अभियान चला कर शहर के मन्नी चौराहा से इमरान, सिद्दीकी, कृष्णा, शादाब, आसिफ, कलीम, इमरान, शेरू उर्फ मुस्तकीम को सट्टा खेलवाने के आरोप में दबोचा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास से सात सट्टा लिखने वाली डायरी, दो पेन, दो पटरी, चार मोबाइल व 39 हजार रुपये व सट्टे की पर्चिंयां बरामद हुई हैं। कहा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन्हें जेल भेजा जा रहा है।