फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य पर टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। भाजपा के मंडल महामंत्री ने दिवंगत शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पर टिप्पणी करने के मामले में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को महामंत्री दीपक मिश्र ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि सपा के आधिकारिक व्हाट्सअप ग्रुप में जगतगुरु ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। जिससे हिंदू जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। आरोप लगाया कि राजेश्वरी पटेल नाम के व्यक्ति की ओर से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली तथा समाज में अशांति फैलाने वाला मैसेज वायरल किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया शिकायत के आधार पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शिकायत कर्ताओं में आनंद विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्र, अभिनव मिश्र आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें