फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गल्ला व्यापारी के घर से 20 लाख की चोरी

Tue, 28 Mar 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के साहबगंज निवासी गल्ला व्यापारी के नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित मकान का ताला खोलकर चोरों ने 20 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। गल्ला व्यवसायी के पिता की हाल ही मेें सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को उनकी पगड़ी थी। परिवार के लोग पुश्तैनी मकान पर पगड़ी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

शहर के साहबगंज के रहने वाले वाले अर्पित मंगल के पिता कमल मंगल शहर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी थे। उनकी तीन दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अर्पित ने बताया कि उनके पिता की मंगलवार को पगड़ी थी।

पगड़ी में शामिल होने के लिए परिवार के सभी लोग साहबगंज स्थित पुश्तैनी मकान पर गए थे। इसी बीच चोरोंं ने घर के चैनल गेट व दरवाजे का ताला खोलकर कमरे में आलमारी में रखा बैग पार कर दिया। जिसमें 20 लाख नकद, चेकबुक व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। अर्पित जब वापस लौटकर घर पहुंचे तो चैनल व दरवाजे का ताला खुला मिला, घर के कमरे में आलमारी से बैग गायब था। अर्पित मंगल ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें