फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर छात्रा से छेड़छाड़,कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। दिवाली पर घर पहुंचने की जल्दी में बस्ती जिले की रहने वाली लखनऊ में पढ़ रही नर्सिंग की छात्रा को कार वाले से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। कार सवार युवकों ने रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह बचने के लिए चलती कार से कूद पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मामला कटरा थाना क्षेत्र का है। रविवार देर शाम कटरा-करनैलगंज मार्ग पर भदैया बैजनाथ पुरवा के पास एक नर्सिंग की छात्रा सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। होश में आने पर उसने पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। युवती के मुताबिक, वह लखनऊ के एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। दिवाली पर घर जाने की जल्दी में लखनऊ के मटियारी चौराहे के पास एक कार से लिफ्ट मांगी। कार में बैठे लोगों ने गोंडा तक चलने की बात कहकर उसे वाहन में बैठा लिया। करनैलगंज पहुंचने के बाद उन लोगों ने रास्ता बदल दिया। उसने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। कोई अप्रिय घटना न हो जिससे घबराकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है।
इमरजेंसी चिकित्साधिकारी तौफीक लारी ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर दे दी गई है। कार्रवाई न चाहने पर पुलिस ने छात्रा को समझाकर सुरक्षित उसके घर भेज दिया। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि युवती बस्ती जिले की रहने वाली है, लेकिन परिजन व युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें