फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके से ढही छत, मां बेटे की मौत

विज्ञापन
गोंडा में नवाबगंज के संचरही मुहल्ले में विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे का संचरही मोहल्ला दीपावली के दिन सुबह नौ बजे अचानक तेज धमाके से दहल उठा। ये धमाका मोहल्ले के एक मकान में हुआ। जिससे दूसरी मंजिल की छत भरभराकर ढह गई और मलबे में दबने से मां व बेटे की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि घर में चोरी-छिपे पटाखे बनाने के चलते ये हादसा हुआ है। एसपी आकाश तोमर ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई है। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने प्रशासन को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

कस्बे के संचरही मोहल्ले में सोमवार सुबह नौ बजे मोहम्मद सईद उर्फ बड्डे मनिहार के घर की दूसरी मंजिल पर अचानक जोरदार धमाका हुआ। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक घर की दूसरी मंजिल की छत भरभराकर ढह गई। धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मंगाकर छत के मलबे के नीचे दबे सईद के बेटे इब्राहीम उर्फ कनछेद (30) और पत्नी खैरुन्निशां (50) को गंभीर हालत में निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर नें खैरुननिशां को मृत घोषित कर दिया। इब्राहीम उर्फ कनछेद की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी भी मौत हो गई। धमाके की सूचना पर एएसपी शिवराज तथा सीओ संसार सिंह राठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन कर धमाके का कारण पता लगाने का प्रयास किया। मौके पर मिले बारूद के अवशेष भी जांच के लिए संकलित किए।
एएसपी ने बताया कि घर की दूसरी मंजिल पर किचन में धमाका हुआ है। जांच के बाद धमाके के कारणों का पता चल सकेगा। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। शीघ्र ही कारणों का पता चल जाएगा। वहीं, कस्बे के लोगों के अनुसार इब्राहीम के घर के लोग काफी दिनों से पटाखा बनाने का काम करते थे। मगर इस परिवार के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मृतक के परिजन ने पटाखा बेचने का अस्थाई लाइसेंस लिया था। ये लाइसेंस सिर्फ दो दिन के लिए ही था।
विज्ञापन

मलबा हटने के बाद खुलेगा धमाके का राज
संचरही मोहल्ले में मोहम्मद सईद उर्फ बड्डे के घर मेें धमाका कैसे हुआ? इसका रहस्य नहीं खुल सका है। पुलिस की मानें तो धमाके में छत गिरने से जो मलबा दबा है, उसे हटाने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस ने बम डिस्पोजल दस्ते को सूचना भेजी है। बम डिस्पोजल दस्ता ही मलबा हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें