फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे दो महिलाओं सहित पांच लोगों को काफी चोटें आई हैं। मामले में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम बहुवनमदार मांझा सुकईनायब पुरवा निवासी देवशरन यादव ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही आरोपी पुदन यादव व विलास यादव शनिवार की देररात अभद्रता कर लाठी-डंडा से मारने लगे। शोर करने पर पिता झब्बर यादव, पुत्र ननके यादव व मां दुरपता बचाने आई तो आरोपियों ने उनको भी मारापीटा, जिससे सभी को काफी चोटें आई हैं। गांव के लोगों ने बचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जबकि, दूसरे पक्ष के पुदन यादव ने बताया कि वह खेत से छुट्टा जानवरों को हांक रहा था। तभी देवशरन यादव, हौसिला यादव, रामबख्श यादव व पवन यादव उससे अभद्रता कर लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे। शोर करने पर भाई रामविलास यादव, पत्नी लल्ली यादव बचाने आई तो आरोपियों ने उनको मारा पीटा। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किया है। इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें