फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के डर से भागी थी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी से मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक छेड़खानी करता था। युवक के डर से वह घर से भागी थी। इसका खुलासा किशोरी के मिलने के बाद पूछताछ में हुआ है। रविवार को पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी शनिवार को मोहल्ले में कोचिंग गई थी। वहां से लौटते समय वह ई-रिक्शा से रोडवेज बस स्टेशन पहुुंची। लखनऊ जाने वाली बस में सवार हो गई। रास्ते में उसने बस यात्रियों से दिल्ली जाने का रूट पूछना शुरू किया तो संदेह होने पर कोतवाली करनैलगंज की कस्बा पुलिस चौकी पर बस रोकवा लिया गया। यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई।
बाद में पहुंचे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला संतोष अक्सर छेड़खानी करता रहता है। इसी डर से वह अपनी बड़ी मां के घर जाने के लिए बस से लखनऊ जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें