फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रेमी से दुष्कर्म कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। प्रेमी को घर बुलाकर भाभी ने अपने ननद के साथ दुष्कर्म करा दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत एक गांव से जुड़ी है। यहां की निवासी एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। कहा है कि उसके माता का निधन हो चुका है। वह अपने भाई व भाभी के साथ रहती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि भाभी से एक व्यक्ति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने प्रेम प्रसंग में उसे बाधक महसूस करने लगे। महिला ने योजना के तहत अपने प्रेमी को घर बुला लिया। बातों ही बातों में भाभी किसी कार्य से घर से बाहर निकली। उसके प्रेमी ने युवती को तमंचे का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद युवती की भाभी दरवाजा खोलकर घर के अंदर पहुंची। युवती की पिटाई करते हुए दोनों ने उसे धमकी दी कि यदि किसी से घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। युवती अपने बहनोई के यहां पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई। वह अपने बहनोई के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है। जिस महिला पर आरोप लगाया जा रहा है, उसकी डिलीवरी होने वाली है। बताया कि आपसी विवाद को लेकर युवती से फर्जी तहरीर दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें