फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जन आरोग्य मेले में कोरोना जांच की व्यवस्था नही़ं

विज्ञापन
गोंडा में बेलसर के माधवपुर पीएचसी पर मरीजों का इंतजार करता स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाला जन आरोग्य मेले में मौसम का असर दिखाई पड़ा। कड़ाके की ठंड के चलते रविवार दोपहर तक मेले में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद इक्का-दुक्का मरीज पहुंचे। कोरोना व अन्य जांचों की व्यवस्था नहीं रही। बता दें कि मेले में जुकाम बुखार के मरीजों का अलग से ब्यौरा तैयार करना था। सोमवार से सीएचसी पर अभियान चलेगा। जिसमें ऐसे लक्षण वालों की रिपोर्ट कोविड कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बेलसर सीएचसी के माधवपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शशि रत्ना बैठीं मरीजों का इंतजार करती रही। यहां रजिस्टर में 18 स्वास्थ्यकर्मियों का हस्ताक्षर बना हुआ था, लेकिन सिर्फ चार लोग उपस्थित रहे। करीब 20 मिनट बाद एक सर्दी जुकाम से पीड़ित एक मरीज आया, लेकिन कोविड व अन्य जांच किए बिना डॉक्टर ने दवाएं देकर भेज दिया।
डॉ. शशि रत्ना ने बताया कि जांच की व्यवस्था न होने से लक्षण के आधार पर दवाएं दे दी जाती। कुल 16 मरीजों का इलाज किया गया। इटियाथोक सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव, बसंतपुर राजा, बाबागंज व तकिया मनोहर में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोपहर तक 20 मरीजों का इलाज किया गया, जिसमें अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

मेले में कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं रही।
वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य के पीएचसी डुमरियाडीह पर दो गर्भवती महिलाओं सहित 19 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। यहां भी कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं थी। मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेखर तिवारी, डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एलटी अंजनी मिश्र, एएनएम राधा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। पीएचसी पिपरी पर कुल 34 मरीज का इलाज हुआ। यहां नेहा तिवारी, एसके तिवारी, विकास चाहर व वीके वर्मा मौजूद रहे। इसी प्रकार रुपईडीह, परसपुर, कटरा बाजार, मनकापुर, छपिया सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत पीएचसी पर कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें