फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी को बोरे में भरकर अगवा कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
फोटो-12 गोंडा में छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में व्यापारी के अपहरण के बाद जुटी भीड़। (संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मसकनवा /बभनान (गोंडा)। मुर्गी का दाना लेने के बहाने दुकान में घुसे तीन बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी का अपहरण कर लिया। बदमाश व्यवसायी को प्लास्टिक की बोरी में भरकर कार से अगवा कर ले गए। कार से तकरीबन दो घंटे कच्चे रास्तों पर व्यवसायी को घुमाते रहे। बदमाशों ने व्यवसायी को एक दूसरे वाहन में भी शिफ्ट किया। बदमाश व्यवसायी 20 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। व्यवसायी को पिस्टल से धमकाया। व्यापारी ने 10 लाख रुपये देने की हामी भर दी तो उसे गन्ने के खेत में बोरी समेत धकेलकर बदमाश फरार हो गए। मामले में व्यापारी के भतीजे ने थाना छपिया में बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर बभनान निवासी गल्ला व्यवसायी शील प्रकाश उर्फ बबलू की जमुनहा बाजार में दुकान है। जहां से वह गल्ला व मुर्गी दाना सप्लाई का काम करता है। सुबह राजू नाम के एक व्यक्ति ने बबलू के मोबाइल पर कॉल की। बबलू के मुताबिक कॉल करने वाले ने उसे मुर्गी का दाना लेने के बहाने दुकान पर बुलाया। जब वह दुकान पर पहुंचा तो वहां तीन लोग पहले से खड़े थे। कहा कि मुझे मुर्गी दाना जल्दी चाहिए। यहां से निकलना है। जब वह दुकान खोलकर गोदाम में पहुंचा तो तीनों ने उसे दबोच लिया और हाथ-पैर व मुंह बांधकर प्लास्टिक की एक बोरी में भरकर कार से अगवा कर ले गए।
पुलिस की पूछताछ में बबलू ने बताया कि बदमाश उसे तकरीबन दो घंटे तक कच्चे मार्गों पर घुमाते रहे। इस बीच उससे 20 लाख रुपये की बदमाशों ने मांग की। पैसा न देने पर उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल लगा दी। जब उसने दस लाख रुपये देने की हामी भरी तो बदमाश उसकी दो सोने की अंगूठी, दो मोबाइल फोन व पर्स में रखे 2500 रुपये छीनने के बाद उसे बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास गन्ने के खेत में धकेल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि व्यापारी के भतीजे की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। सोमवार को अपहरण की तस्वीर साफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दाना लेने के बहाने पहले भी आए थे बदमाश
शील प्रकाश उर्फ बबलू मोदनवाल ने बताया कि रविवार को भी उसकी दुकान पर मुर्गी का दाना लेने के बहाने तीन लोग आए थे। आरोपियों में एक ने अपना नाम राजू बताया था। उसने बताया कि हरियाणा से 3000 मुर्गियों के बच्चे आ रहे हैं। उनके लिए दाना व अन्य सामान की व्यवस्था करनी है। इसके बाद तीनों वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें