फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: भैंस चोरी मामले में निरीक्षक व नौ सिपाहियों से जवाब- तलब

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भैंस चोरी के मामले में कोतवाली देहात के निरीक्षक गोविंद कुमार व नौ सिपाही की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) लक्ष्मीकांत गौतम ने मामले को गंभीरता से लेकर पुलिसकर्मियों से जवाब-तलब किया है। रात्रि गश्त पर लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सीओ (सिटी) से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर के मजरे नकहा के विजय कुमार ने बीते 10 फरवरी को शिकायत की थी। आरोप था कि 10 फरवरी की रात्रि में घर के पास बंधी तीन भैंस को चोर खोल ले गए। जिनकी कीमत ढाई लाख के करीब है। विजय ने बताया कि घर पर दो लोग नौ फरवरी को भैंस खरीदने आए थे। भैंस की कीमत ढाई लाख दे रहे और भैंस बेचने से मना किया है।
सीओ ने निरीक्षक गोविंद कुमार, हेड कांस्टेबल शत्रोधन वर्मा, चंद्रकेश भाष्कर, करन यादव, सिपाही पवन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बृजेश यादव, बर्षा, किरन से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें