फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा गैर इरादत हत्या के आरोपी सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। सागौन के पेड़ के विवाद के दौरान कुछ लोगों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सगे भाईयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि खजुरिहवा गांव के निवासी चांद पुत्र अब्दुल कलाम उर्फ घपालू ने 24 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव में अपने घर की नींव भरवा रहा था। नींव से सटा मोहम्मद आरिफ उर्फ राजू का सागौन का पेड़ लगा था। पेड़ को काट कर हटाने को लेकर मोबाइल फोन पर दोनों लोगों में कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर मोहम्मद आरिफ उर्फ राजू, अब्दुल महबूद, गुड्डू, अब्दुल गफूर, खुद्ददुर उर्फ अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला जवाहर लाठी-डंडा लेकर आए और मारने-पीटने लगे।
चांद व उसके भाई अली हुसेन, पिता अब्दुल कलाम उर्फ घपालू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी मनकापुर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अब्दुल कलाम उर्फ घपालू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अब्दुल माबूद व उसके भाई मोहम्मद आरिफ उर्फ राजू एसएसआई विसुन देव पांडेय, हेड कांस्टेबल गिरिजेश गिरी, हेड कांस्टेबल ज्ञानेश्वर वर्मा ने रेलवे स्टेशन मनकापुर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें